झारखण्ड में सड़कों के विकास के लिए एक करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शुरू किए गए कार्यो के लिए चरण-6 की पहली किश्त के आंशिक भुगतान के रूप में भुगतान हेतु नाबार्ड (ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु राष्ट्रीय बैंक) में सृजित विशेष खिड़की से जारी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह परियोजना झारखंड ग्रामीण सड़क विकास योजना एजेंसी (जेआरआरडीए) द्वारा पूरी की जाएगी, झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को यही एजेंसी पूरा कर रही है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शतपतिशत केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजना है जो देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क उपलब्ध कराने के लिए है। पीएमजीएसवाई ग्रामीण क्षेत्रों में 500 और उससे अधिक लोगों की जनसंख्या वाली सभी बस्तियों को तथा पहाड़ी राज्यों, जनजातीय क्षेत्रों और रेगिस्तानी क्षेत्रों में 250 और उससे अधिक लोगों की बसावट वाली जगहों में की अच्छी और सभी मौसम में चलने लायक सड़क सम्पर्क उपलब्ध कराती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+