उप्र में सपा विधायक के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विजय गौतम ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सोमवार शाम को अदालत से निर्देश मिलने के बाद विधायक बेग की चल-अचल संपत्ति की कुर्की करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अदालत द्वारा विधायक को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
गौरतलब है कि विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने बरेली के पंढेरा स्थित सपा विधायक के फार्म हाउस पर गत 16 जनवरी की रात को छापा मारकर चोरी के चार ट्रक और एक कार बरामद कर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 17 जनवरी को विधायक सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक फरार विधायक और उनके आठ साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया जा चुका है, जिसमें उनका भाई और दामाद भी शामिल है। गौतम ने कहा कि विधायक को पकड़ने के लिए लखनऊ सहित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा, "हमें विधायक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास में होने की सूचना के बाद एक पुलिस दल लखनऊ भेजा है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए हमने लखनऊ पुलिस से भी सहयोग मांगा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications