एमनेस्टी इंटरनेशनल के प्रमुख बने सलील शेट्टी
शेट्टी जून में इरेने खान का स्थान लेंगे। शेट्टी इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम केंपेंन का नेतृत्व कर चुके हैं।
एमनेस्टी इंटरनेशनल की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष पीटर पैक ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि शेट्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे।
उधर, एमनेस्टी के महासचिव बनाए जाने पर शेट्टी ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विश्व में मानवाधिकार मामलों से संबंधित कई काम करने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना लंदन में 1961 में की गई थी। संगठन के 22 लाख से अधिक सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications