महंगाई रोकने के लिए केन्द्र सरकार दृढ़संकल्प : राहुल गांधी (लीड-1)
पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई रोकने के लिए राज्य सरकारों को भी कुछ आवश्यक कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं।
पत्रकारों द्वारा महाराष्ट्र में राज ठाकरे और बाल ठाकरे के उत्तर भारतीयों को राज्य से भगाने के बयान पर उन्होंने कहा कि वे क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, "हिन्दुस्तान सभी हिन्दुस्तानियों का है। देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारत में कहीं जा सकता है और रह सकता है।"
राहुल ने मुंबई में बिहार के लोगों पर हो रहे हमले के विषय में कहा कि महाराष्ट्र सरकार ऐसे कायरें के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार दौरे के क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि उनका काम करने का उद्देश्य ठीक है लेकिन राज्य में विकास कार्यो को जमीन पर नहीं उतारा जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा, "बिहार को पांच वषों में जितना बदलना चाहिए उतना नहीं बदला। आज बिहार में बड़े बदलाव की आवश्यकता है।" उन्होंने राज्य में कांग्रेस की स्थिति के बारे में कहा कि पार्टी जहां भी जनता से दूर होती है वहां वह पिछड़ जाती है और बिहार में ऐसा ही हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications