सऊदी अरब के शाह से मिलेंगे हामिद करजई

समाचार एजेंसी डीपीए ने राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों के हवाले से कहा कि करजई शाह अब्दुल्ला से भेंट करने से पहले वहां के धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि करजई सऊदी के शाह से शांति प्रक्रिया में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने को कहेंगे।

इससे पहले वह सऊदी अरब और पाकिस्तान को तालिबान आतंकवादियों के साथ शांति वार्ता में भूमिका के लिए आमंत्रित कर चुके हैं। देश में तालिबान आतंकवादियों ने अफगान सरकार और नाटो की 110,000 सनिकों के खिलाफ खूनी संघर्ष छेड़ रखा है।

पिछले हफ्ते लंदन में पश्चिमी देशों के द्वारा समíथत नई शांति योजना के तहत अफगान सरकार हिंसा छोड़ने वाले तालिबानी लड़ाकों को सुरक्षा के साथ उन्हें रोजगार और व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराएगी।

करजई सरकार ने अलकायदा से नाता तोड़ चुके तालिबानी नेताओं से शांति वार्ता की इच्छा जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+