उड़ीसा में शीत लहर के प्रकोप में कमी आई
भुवनेश्वर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा में मंगलवार को शीत लहर में कमी आई। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि राज्य के कुछ पिछड़े इलाकों में शीत लहर लगातार जारी है।"
अधिकारी ने बताया कि अंगुल और कोरापुट में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा जिसमें बारीपादा में 10.4 डिग्री, क्योंझर में 11.4 डिग्री, सुंदरगढ़ में 11.9 डिग्री और भबानीपटना में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
राजधानी भुवनेश्वर से लगे हुए कटक और तटीय शहरों पुरी और पारादीप बंदरगाह का न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.0, 14.5, 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने पूरे राज्य में अगले तीन से चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद जाहिर की है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के पिछड़े इलाकों में शीत लहर अभी भी जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications