पूरबियों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार करे कांग्रेस : राजनाथ
राजनाथ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है और मराठी अस्मिता के नाम पर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उसके पास सभी शक्तियां हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें न सिर्फ बढ़ावा दे रही है बल्कि सहयोग भी कर रही है।"
उन्होंने कहा, "उत्तर भारतीयों खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की सुरक्षा के प्रति कांग्रेस यदि इतनी ही गंभीर है तो उसे इस सिलसिले में एक कार्ययोजना तैयार करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications