ओबामा ने यूट्यूब पर दिया साक्षात्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने सोमवार को यूट्यूब पर सवालों का जवाब दिया था। यूट्यूब पर अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पहला साक्षात्कार था।
ओबामा इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान यूट्यूब पर नजर आए थे। सोमवार को यूट्यूब पर ओबामा से 11,000 सवाल पूछे गए थे।
ओबामा ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह आगे भी यूट्यूब के जरिए लोगों से बात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications