बिहार में विस्फोटक और हैंड ग्रेनेड बरामद
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को कांदिनी गांव में छापा मार कर 33 बैग विस्फोटक, 10 हैंड ग्रेनेड, पुलिस वर्दी, कारतूस और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि उक्त गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के नक्सली छुपे हुए हैं। इसी आधार पर गांव में छापेमारी की गई परंतु पुलिस को आने की सूचना मिलने के बाद नक्सली फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि विस्फोट किस प्रकार के हैं इसकी जांच की जा रही है तथा नक्सलियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications