बेनजीर हत्याकांड की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र दल पाकिस्तान पहुंचा
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' ने एक स्थानीय समाचार चैनल के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान दौरे में यह दल राजधानी इस्लामाबाद और सिंध प्रांत में कई बड़ी हस्तियों के बयान दर्ज करेगा।
दल की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक बम विस्फोट से बेनजीर भुट्टो की हुई मौत की जांच में असफल रहने के बाद पाक सरकार ने पिछले साल यूएन से जांच में सहयोग की मांग की थी।
हादसे के बाद घटनास्थल से सारे सबूत मिटा दिए गए थे। इस कारण पाकिस्तानी एजेंसियों को इसमें सफलता हाथ नहीं लगी।
पिछले साल जुलाई में घोषणा की गई थी कि यूएन की टीम के अधिकार सीमित होंगे। न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कार्यालय के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि दल को आपराधिक पड़ताल जैसे अधिकार नहीं होंगे।
जनवरी 2009 में यह दल देश के सेनाधिकारियों के साथ बैठक नहीं कर पाया।
यह दल आईएसआई के मौजूदा सेना प्रमुख जनरल अशरफ परवेज कयानी, आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम राज और सेना की खुफिया विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल नदीम इजाज से मिलना चाहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications