रिलायंस मनी की नई पेशकश, 6000 रुपये में असीमित कारोबार
रिलायंस सिक्युरिटीज के कार्यकारी निदेशक विक्रांत गुगनानी ने संवाददाताओं को बताया, "बाजार में करीब 10 लाख निवेशक हैं। इस पेशकश के जरिए हम उन तक अपनी पहुंच बनना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि इस पेशकश से शेयर बाजार के बड़े कारोबारियों के साथ-साथ नियमित कारोबार करने वालों को फायदा होगा। उन्हें तीन महीने तक कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसे पेशकश का लाभ नए निवेशक भी उठा सकते हैं।
रिलायंस सिक्युरिटीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल बाली ने कहा, "इसके जरिए हमारा लक्ष्य निवेशकों को 20-50 फीसदी कम शुल्क पर कारोबार का मौका देना है।"
उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस सिक्युरिटीज लिमिटेड के पास नौ लाख 49 हजार से ज्यादा ग्राहक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications