बर्लुस्कोनी पर हमला करने वाला होगा नजरबंद
हमलावर मास्सिमो टार्टेग्लिया के वकीक के आग्रह पर उसे सामुदायिक मनोरोग चिकित्सा केंद्र ले जाने की न्यायमूर्ती क्रिस्टीना डी सेन्सो ने सोमवार को मंजूरी दे दी थी।
टार्टेग्लिया के वकील डेनिइला इंसाल्तो और जियान मार्को रुबिनो ने बताया, "इस खबर को सुनकर हमें बहुत खुशी हुई क्योंकि अब हमारे मुवक्किल को इलाज मिल सकेगा।"
उन्होंने बताया कि मनोरोग चिकित्सक की जांच में पता चला कि टार्टेग्लिया को मानसिक रूप से कमजोर पाया गया है।
उत्तरी शहर में 13 दिसम्बर को एक राजनीतिक रैली के दौरान टार्टेग्लिया ने बर्लुस्कोनी के चेहरे पर एक छोटी मूर्ति से मारा था। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था।
मिलान शहर में उस वक्त बर्लुस्कोनी अपने सर्मथकों से हाथ मिला रहे थे और ऑटोग्राफ दे रहे थे उसी वक्त यह घटना हुई जिसमें उनकी नाक और दो दांत टूट गए थे। टार्टेग्लिया अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications