नास्डैक ने दिया बॉलीवुड को सम्मान (लीड-2)
ज्ञात हो कि यह अवसर आम तौर पर प्रमुख कॉरपोरेट कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लिए आरक्षित होता है।
यह सम्मान दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग की पहुंच और उसकी बाजारू क्षमता का सम्मान है।
दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म 'माइ नेम इज खान' के प्रचार के सिलसिले में अमेरिका में हैं। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। दोनों कलाकार सोमवार को नास्डैक पहुंचे और सुबह 9.30 बजे एक समारोह के तहत फरवरी महीने के प्रथम व्यापारिक दिवस की शुरुआत के प्रतीक स्वरूप घंटी बजाई। इस कार्यक्रम का पूरी दुनिया में जीवंत प्रसारण किया गया।
नास्डैक में 3700 से अधिक कंपनियां पंजीकृत हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। यहां एक दिन में किसी भी शेयर बाजार से अधिक का कारोबार होता है।
टाइम्स स्क्वोयर में स्थित नास्डैक की इमारत के लिए रवाना होते समय शाहरुख ने अपने ट्विटर एकाउंट में लिखा, "नास्डैक जाना मजेदार होगा। मुझे समय पर पहुंचना है, अन्यथा पूरी दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल के लिए दोषी ठहरा दिया जाऊंगा।"
शाहरुख खान इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भारतीय खिलाड़ियों के पक्ष में टिप्पणी कर शिवसेना की नाराजगी का सामना कर रहे हैं। शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, "यह विवाद बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं समझता हूं कि यह अस्वास्थ्यकर, अलोकतांत्रिक और बेहद असंवेदनशील है।"
शिवसेना द्वारा 'माइ नेम इज खान' की रिलीज पर मुंबई में लगाए गए प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, "विवाद मुझसे और मेरे बयान को लेकर है। इस विवाद का करण जौहर, काजोल या फिल्म से कुछ भी लेना-देना नहीं है। मैं अपनी टिप्पणी पर अडिग हूं।"
'माइ नेम इज खान' के वितरण का अधिकार हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों में एक-ट्वैंटीन्थ सेंचुरी फॉक्स को 2.1 करोड़ डॉलर में दिया गया है। यह किसी बॉलीवुड के वितरक द्वारा हॉलीवुड के वितरक को बेची गई सबसे महंगी फिल्म है।
इस बीच शाहरुख खान ने वाल स्ट्रीट जर्नल को सोमवार को बताया, "मैं एक ऐसी हिंदी फिल्म बनाने की उम्मीद रखता हूं जिसे पूरी दुनिया में देखा जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications