पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी लोकसभा अध्यक्ष
इस दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्य रूप से तीन विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। पहला, अपनी प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए विधायिका द्वारा आत्म मूल्यांकन। दूसरा, छोटे राज्यों का गठन- एक राष्ट्रीय परिदृश्य और तीसरा, विधानमंडल प्रशासन में अध्यक्ष की भूमिका।
उल्लेखनीय है कि इसी सिलसिले में मंगलवार को विधानमंडलों के सचिवों की मध्य प्रदेश विधानसभा में एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता लोकसभा के महासचिव पी. डी. टी. आचारी ने किया।
इससे पहले भी भोपाल में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों का दो सम्मेलन आयोजित हो चुका है। 1971 में 37वां और 1989 में 55वां सम्मेलन भोपाल में आयोजित हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications