अमर सिंह के साथ लोक मंच के लिए काम करेंगी जया प्रदा
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से बातचीत में जया ने कहा, "मैं लोक मंच के लिए काम करूंगी और गरीबों के बीच जाऊंगी।" अमर सिंह ने पिछले दिनों लोक मंच नाम से एक गैर राजनीतिक संगठन का गठन किया था।
अमर सिंह के प्रभाव में आने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि वह तीसरी दफा संसद सदस्य बनी हैं। 'मैं कोई बच्चा नहीं हूं'।
उन्होंने कहा कि वह अमर सिंह ही थे जिन्होंने उन्हें आंध्र प्रदेश की राजनीति से उत्तर प्रदेश लाया। जया ने कहा, "मैं तो सपा के बारे में जानती तक नहीं थी। सपा जरूर हमारे बारे में (संजय दत्त और जया बच्चन) जानती थी कि हम फिल्म जगत से हैं।"
दत्त और जया बच्चन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संजय ने तो पहले ही सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। "जहां तक मेरी जानकारी है, जया बच्चन भी पार्टी में घुटन महसूस कर रही हैं।"
उन्होंने कहा, "राजनीति अब अच्छे लोगों के लिए नहीं रही, जो वास्तव में गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं। राजनीति में अब गंदे लोगों का ही बोलबाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications