बोकारो इस्पात संयंत्र में दुर्घटना, 1 की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना छत के ध्वस्त होने से हुई। उस वक्त मजदूर छत के ऊपरी हिस्से पर ही खड़े थे।
अधिकारी के मुताबिक रंजन नायक और अन्य मजदूर 35 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए।
इस्पात संयंत्र में 38 वर्षीय रंजन लार्सन एण्ड टूब्रो की ओर से मरम्मत का काम कर रहा था।
दुर्घटना से नाराज मजदूरों ने कंपनी के सामने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कंपनी ने सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी की।
कंपनी के प्रवक्ता संजय तिवारी ने कहा, "दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के लिए आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना में मारे गए मजदूर के एक आश्रित को नौकरी दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications