पुस्तक मेले में आरटीआई स्टॉल पर भारी भीड़
लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करने के लिए सभागृह संख्या 12ए में एक स्वयं सेवी संस्था (एनजीओ) 'कबीर' ने स्टॉल लगाया है।
संस्था के नीरज कुमार ने आईएएनएस से कहा, 'हमें अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले तीन दिन के दौरान एक हजार से ज्यादा लोग आरटीआई पर किताबें खरीदने के लिए या इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आए।'
30 रुपये की कीमत वाली इस किताब में आरटीआई से संबंधित मूल सूचनाएं, इसके उपयोग के तरीके, प्रक्रिया, आवेदन पत्र का प्रारूप, पहली अपील व दूसरी अपील की प्रक्रिया, देश भर के सूचना आयोगों की विस्तृत जानकारी और प्रत्येक राज्य में इसके कानूनों के बारे में विधिवत तरीके से बताया गया है।
यहां 25 रुपये की एक डीवीडी भी मौजूद है, जिसमें आरटीआई के बारे में जानकारियां हैं। नीरज ने बताया कि रविवार को 250 से ज्यादा किताबें बिकीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications