रूसी सुरक्षा प्रमुख ने किया ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र परिसर का दौरा
पैट्रशेव ने यहां ब्रह्मोस परिसर के दौरे के बाद कहा, "ब्रह्मोस संयुक्त उपक्रम रूसी और भारतीय वैज्ञानिकों व डिजाइनरों के सफल कार्य का देदीप्यमान उदाहरण है। यह सर्वोच्च विश्वास और सम्मान पर आधारित है। मैं रूस-भारत की दोस्ती में मजबूती के लिए भावी उपक्रमों की सफलता की कामना करता हूं।"
ब्रह्मोस परिसर के दौरे के दौरान पैट्रशेव के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसमें भारत में रूसी राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन भी शामिल थे।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के एक अधिकारी ने कहा, "ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रमुख डॉ. ए.एस.पिल्लई ने पिछले 10 वर्षों के दौरान इस संयुक्त उपक्रम की प्रगति और भविष्य में सहयोग के संभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।"
सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे पैट्रशेव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से मुलाकात की और दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं के बीच सहयोग पर चर्चा की।
पैट्रशेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की और सिंह के मास्को दौरे के दौरान दिसंबर 2009 में दोनों देशों के बीच हुए परमाणु समझौते के तहत परमाणु सहयोग को मूर्त रूप देने के उपायों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications