भिलाई संयंत्र में फिर शुरू होगा उत्पादन
छत्तीसगढ़ में स्थित इस संयंत्र में सोमवार तड़के आग लग गई थी। इसके कारण गरम धातु का उत्पादन रुक गया था।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "उत्पादन प्रक्रिया मंगलवार की शाम तक शुरू होने की संभावना है।"
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित इस संयंत्र ने वित्त वर्ष 2008-09 में 54 लाख टन गरम धातु का रिकॉर्ड उत्पादन किया था।
इस संयंत्र के पॉवर एंड ब्लोइंग स्टेशन (पी एंड बीएस) की केबल सुरंग में आग लग जाने से गरम धातु का उत्पादन रुक गया था। यह आग रात एक बजे से दो बजे के बीच लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications