शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 193 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 12.41 अंकों की बढ़त के साथ 16,368.44 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16525.98 के ऊपरी और 16,129.11 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 8.15 अंक की बढ़त के साथ 4907.85 पर खुला। निफ्टी ने 4951.15 के ऊपरी और 4814.10 निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 78.90 अंक गिरकर 6548.42 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप में 64.63 अंकों की गिरावट आई और यह 8391.91 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.45 फीसदी की गिरावट रही जबकि दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर (एफएमसीजी) में सबसे कम 0.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इसके अलावा बैंकिंग (1.99 फीसदी), सार्वजनिक क्षेत्र (1.71 फीसदी), धातु (1.57 फीसदी), तेल एवं गैस (1.57 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.46 फीसदी), ऑटो (1.45 फीसदी), बिजली (1.44 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (1.10 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.01फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.77 फीसदी), और स्वास्थ्य सेक्टर (0.74 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और कुल 1105 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 1788 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट देखा गया। 70 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications