हिमाचल प्रदेश में बरसात के लिए पूजा
गांव में बरसात के देवता कमरू नाग को खुश करने के लिए विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। कमरू नाग भगवान लक्ष्मण के अवतार माने जाते हैं। ग्रामीणों में मान्यता है कि पूजा-अर्चना से भगवान खुश हो जाएंगे जिससे बारिश होगी और सूखा खत्म हो जाएगा।
एक ग्रामीण भृगुनाथ ने आईएएनएस को बताया, "हम बारिश के लिए पिछले कई दिनों से पूजा कर रहे हैं। हमने कमरू नाग के पुजारी को अल्टीमेटम दिया है कि अगर इस पूजा से देवता खुश हो बारिश नहीं किए तो हम उन्हें यहां से हटा देंगे। लेकिन हमें भरोसा है कि भगवान जरूर बारिश करेंगे।"
उप मंडलीय अधिकारी सुनील शर्मा ने मंगलवार को बताया कि कई महीनों से इस इलाके में बारिश नहीं हुई हैं।
उन्होंने बताया, "राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह गोहर क्षेत्र भी कम पानी की समस्या से जूझ रहा है। अगर इस समय बारिश नहीं हुई तो गेहूं की फसल प्रभावित होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications