गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष बल
मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के पर्यटन मंत्री मिक्की पाचेको कहा कि इस बल में सेवानिवृत्त सिपाहियों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बल के सदस्य समुद्री तट पर गश्त करेंगे। अब तक यहां राज्य की पुलिस के जवान गश्त करते हैं। इसके गठन के लिए राज्य के वित्त मंत्रालय से मंजूरी पहले ही मिल गई है।
पाचेको ने कहा कि पहले बैच में हम जल्द ही 60 सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति करने जा रहे हैं, जो मशहूर तटों पर निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर ये स्थानीय पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। इन्हें पुलिस को मिलने वाले अधिकारों की जरूरत नहीं है।
26 जनवरी को रूस की एक नौ साल की रूसी बच्ची के साथ बलात्कार के बाद गोवा में महिला पयर्टकों की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
इस घटना के बाद रूसी दूतावास ने अपने नागरिकों को गोवा न जाने की सलाह जारी करने की धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications