2030 तक हर कैंसर से मरेंगे 1.7 करोड़ : डब्ल्यूएचओ
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार संगठन ने कहा है कि दुनियाभर में होने वाली हर आठ मौतों में एक कैंसर की वजह से होती है, जो एड्स, टीबी और मलेरिया को मिलाकर होने वाली मौतों से भी ज्यादा है। इनमें से कई मौतों को टाला भी जा सकता है।
यह भी बताया गया है कि दुनिया भर में सालाना 1 करोड़ 20 लाख लोगों में कैंसर लक्षणों का पता चलता है।
चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के पहले डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक शिन युंग-सू ने जोर देकर कहा है कि कैंसर से बचाव और इलाज के लिए लोगों के भीतर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कैंसर के 30 फीसदी मामलों में बहुत आसानी से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए धूम्रपान व शराब छोड़ना, पोषक तत्वों से भरपूर खुराक लेना, व्यायाम करना और कैंसर फैलाने वाले संक्रमणों से बचना जरूरी है। वहीं कैंसर के कुछ मामलों में जल्दी लक्षणों का पता चल जाने पर आसानी से उपचार हो जाता है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि धूम्रपान कैंसर के सबसे अहम कारकों में एक है। यदि रोजाना 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम किया जाए, तो स्तन और अन्य कैंसरों से बचा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications