वानरों में स्वाभाविक है साझेदारी की कला
छुटपन में बोनोबोस् खाने-पीने की चीजों के लिए झगड़ते देखे जाते हैं लेकिन वक्त के साथ आई परिपक्वता के कारण हालात काफी बदल जाते हैं। युवा होने पर यही बोनोबोस एक दूसरे के बीच चीजें बांटने लगते हैं।
ड्यूक और हावर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अफ्रीका के वन्यजीव अभ्यारण्यों में रहने वाले वानरों और बोनोबोस पर किए गए शोध के माध्यम से इस बात का पता लगाया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि व्यवहार संबंधी अंतर विकास के प्रतिमानों पर निर्भर करते हैं।
शोध में जुटी हावर्ड विश्वविद्यालय की स्नातक छात्रा विक्टोरिया वोबर ने कहा, "बोनोबोस बचपन में खानपान की वस्तुएं एक दूसरे के साथ साझा नहीं करते हैं लेकिन व्यस्क होने पर यह गुण उनमें अपने आप आ जाता है।"
शोध से पता चला है कि युवा वानरों और बोनोबोस में खानपान की वस्तुएं साझा करने का गुण एक जैसा होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ वानर इस काम में रुचि नहीं लेते। वक्त के साथ यह उनकी आदत से बाहर की बात होती जाती है जबकि बोनोबोस इसे पसंद करने लगते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications