युवक की मौत के विरोध में कश्मीर बंद
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से वाहन नदारत रहे। हुर्रियत के उदारवादी और कट्टरपंथी दोनों धड़ों ने बंद का समर्थन किया। इस कारण घाटी सहित आसपास के शहरों में इसका व्यापक असर देखा गया।
बंद को देखते हुए घाटी और अन्य शहरों के संवेदनशील जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।
रविवार शाम को पुराने शहर के राजौरी कादल में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा फेंका गया आंसू गैस का एक गोला युवक के सिर से टकरा गया था, जिस कारण बाद में उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications