'पाथेर पंचाली' मेरी पसंदीदा फिल्म : ब्रायन कॉक्स
कॉक्स ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 1980 के दशक के मध्य में वह भारत में थे। इसी दौरान रे की फिल्मों के प्रशंसक बन गए।
वह अपने देश की फिल्मों की स्क्रीनिंग के सिलसिले में सोमवार को यहां पहुंचे। यहां नंदन फिल्म कॉम्पलेक्स में उनकी चयनित 9 स्कॉटिश फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें से दो फिल्मों में उन्होंने खुद अभिनय किया है, जबकि एक फिल्म 'ज्यूट जर्नी' का उन्होंने निर्देशन किया है।
वह कहते हैं, 'इन नौ फिल्मों का चुनाव करना बहुत मुश्किल काम रहा। यह बिल्कुल वैसे ही था, जैसे अपने बच्चों में से चहेते बच्चों का चुनाव करना।'
इन फिल्मों में ऑस्कर विजेता निर्देशक डैनी बॉयल की एक फिल्म 'ट्रेनस्पॉटिंग' भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications