गुड़गांव में पुलिस ने अपह्त भाई-बहन को बचाया
वंदना गुप्ता अपनी आठ वर्षीय बेटी तन्शी और उसके छह वर्षीय छोटे भाई अरुण को एक एम्बेसडर कार से सुबह करीब आठ बजे सेक्टर- 29 स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल छोड़ने जा रही थी।
पुलिस आयुक्त एस.एस. देसवाल ने बताया कि स्कूल से करीब 500 मीटर पहले ही कुछ लोगों ने उनकी कार को ओवरटेक कर गाड़ी रोकने के लिए कहा।
अपहरणकर्ता अपने वाहन और गुप्ता की कार को भोंडसी इलाके में ले गए। इसके बाद उन्होंने मां को कार से धक्का देकर बाहर कर दिया और बच्चों को लेकर भाग गए।
पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनो वाहनों का पता लगा कर दोनों बच्चों को बचा लिया और तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications