ऑकलैंड में टैक्सी ड्राइवर की नृशंस हत्या से दहशत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या इतने नृशंस तरीके से की गई है कि अपराधी भी कांप जाएं। लगभग 40 पुलिस अधिकारियों का दल हत्यारे की तलाश कर रहाी है।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक, मामले की तहकीकात करने वाले एक वरिष्ठ सरजट हेवेल जोंस ने कहा है कि हत्या किसी उन्मादग्रस्त व्यक्ति ने की है।
जोंस का मानना है कि लाश को देखकर लगता है कि हत्यारा भी खून से लथपथ हो गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हीरेन के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं। हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस सुरक्षा कैमरों की तस्वीरों का भी सहारा ले रही है।
39 साल के हीरेन की हत्या रविवार को हुई थी। किसी यात्री ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications