फिल्मकार ताहिर हुसैन का निधन
हुसैन ने निर्माता के तौर पर बॉलीवुड को 'हम हैं राही प्यार के' (1993), 'दूल्हा बिकता है' (1982), 'जख्मी' (1975), 'अनामिका'(1973) और 'कारवां' (1971) जैसी बेहतरीन फिल्में दी।
हुसैन ने निर्देशक तौर पर वर्ष 1990 में अपने बेटे आमिर और अभिनेत्री जूही चावला के साथ फिल्म 'तुम मेरे हो' बनाई थी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हुसैन ने बांद्रा स्थित आमिर के आवास पर अंतिम सांस ली। आमिर फिलहाल अमेरिका में हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वह स्वदेश रवाना हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications