रीवा में सुधार गृह से 9 बच्चे फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों ने चौकीदार से मारपीट करने के बाद चाबी छीन ली और गेट का ताला खोलकर फरार हो गए।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभारी आर. के. सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि फरार सभी बच्चे गंभीर मामलों में आरोपी हैं। फरार एक बच्चे को पुलिस ने पकड़ लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications