प्रदूषित नदी की सफाई में 1.12 अरब डॉलर खर्च करेगा अर्जेटीना
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के दक्षिणी सीमा के जलमार्ग की सफाई की जिम्मेदारी मंतजा -रियचुलियो बेसिन प्राधिकरण को सौंपी गयी है। प्राधिकरण ने सोमवार को अदालत में नदियों की सफाई से जुड़ी रिपोर्ट पेश की।
सफाई के लिए वर्ष 2007 से 2009 तक 3.11 अरब पेसो(अर्जेटीना की मुद्रा) प्राधिकरण को मुहैया कराया गया था। वर्ष 2006 में अर्जेटीना के उच्च न्यायालय ने ब्यूनस आयर्स और 14 उप नगरीय नगरपालिकाओं पर जलमार्ग की सफाई के लिए दबाव डाला। इस शहर में करीब 50 लाख लोग रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications