अमर, जया प्रदा व 4 विधायक सपा से निष्कासित (लीड-1)

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव मोहन सिंह ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अमर सिंह और जया प्रदा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और इनकी गतिविधियों से पार्टी की एकता को खतरा पैदा हो गया था। अमर और जया प्रदा के साथ चार विधायकों अशोक चंदेल, संदीप अग्रवाल, मदन चौहान और सर्वेश सिंह को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जया प्रदा ने पिछले दिनों एक संवाददाता सम्मेलन में अमर सिंह का खुलकर पक्ष लिया था। इस दौरान उनके साथ ये चारों विधायक भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "अमर सिंह ने पार्टी के समानांतर एक संगठन खड़ा कर लिया है। वह पार्टी की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। वह पार्टी की जातिवादी छवि पेश कर रहे थे।"

जया बच्चन के बारे में मोहन सिंह ने कहा, "वह एक शालीन और सभ्य महिला हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने अभी तक सपा नेतृत्व के खिलाफ कुछ नहीं बोला है।"

पूर्व महासचिव संजय दत्त के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वह लखनऊ में सपा का प्रचार करते हैं और मुंबई जाकर कांग्रेस को वोट देते हैं। पार्टी ऐसे लोगों का संज्ञान नहीं लेती।"

पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू असीम आजमी से जुड़े एक सवाल पर मोहन सिंह ने कहा, "उन्होंने खुले रूप में पार्टी के साथ रहने की घोषणा की है।" उन्होंने पार्टी के पूर्व महासचिव आजम खान की वापसी का संकेत देते हुए कहा कि वह सपा के सच्चे हमदर्द हैं और उनकी वापसी पर विचार किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+