जिम्मेदारी के साथ करें आरटीआई का प्रयोग : सीआईसी
सीआईसी का यह सुझाव एक आवेदक कन्हैयालाल के आवेदन के बाद आया है। कन्हैयालाल ने दिल्ली सरकार की स्कूलों में नामांकन के बारे में जानकारी मांगी थी।
इस बारे में सरकार के शिक्षा विभाग के जवाब से असंतुष्ट कन्हैयालाल ने सीआईसी के पास अपील की थी।
अपने आदेश में सूचना आयुक्त शैलेस गांधी ने कहा है, "आवेदक ने जिम्मेदारी भाव के बिना आरटीआई का इस्तेमाल किया और 16 पृष्ठों पर लिखे करीब 100 जानकारियां मांगी हैं। नागरिकों को अधिकार दिया गया है लेकिन उन्हें निश्चित तौर पर जिम्मेदारी के भाव के साथ इसे इस्तेमाल करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications