एयर इंडिया से माल ढुलाई कारोबार होगा अलग : अधिकारी
एयर इंडिया की निदेशक (माल ढुलाई) अनिता खुराना ने मंगलवार को कहा, "माल ढुलाई को एयर इंडिया से अलग एक इकाई के रूप में स्थापित होने के बाद हम अपने कारोबार में वृद्धि की आशा कर रहे हैं।"
एयर इंडिया को माल ढुलाई कारोबार से कुल राजस्व का आठ फीसदी हासिल होता है। वर्तमान में कंपनी ने अपने माल ढुलाई केंद्र नागपुर से इस सेवा में चार एयरबस ए 310 और छह बोइंग 737 विमानों को लगा रखा है।
कंपनी की योजना जापान और पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए माल ढुलाई सेवा फिर से शुरू करने की है। पिछले वर्ष वैश्विक मंदी के कारण मांग में आई कमी को देखते हुए एयर इंडिया ने इन देशों के लिए अपनी सेवा स्थगित कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications