अंडा युक्त रस मलाई परोसने वाले कैटरर पर 4 लाख पाउंड का जुर्माना
शादी का आयोजन वर्ष 2003 में पूर्वी लंदन स्थित एक गुरुद्वारे में किया गया था और ऐसे स्थान पर सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जाते हैं। ऐसे में अंडे के प्रति एलर्जी रखने वाले वैज्ञानिक कुलदीप सिंह बरमा को यह भनक नहीं लगी कि मिठाई में अंडा मिलाया गया है। कुलदीप ने बिना सोचे समझे वह मिठाई खा ली और एलर्जी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।
कुलदीप शादी के दिन एलर्जी से बचाने वाली दवा लेकर नहीं आए थे, ऐसे में वह अंडायुक्त मिठाई खाकर बीमार पड़ गए और फिर कोमा में चले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई।
शादी में कैटरिंग की व्यवस्था करने वाला व्यक्ति-प्रेम डब भी सिख है। उसने नवंबर 2008 में अदालत के इस फैसले को चुनौती दी लेकिन तीन जजों की खंडपीठ ने पिछले महीने उसकी अपील ठुकरा दी।
अदालत ने कैटरर को कुलदीप की पत्नी को जुर्माने की रकम देने का आदेश दिया। कुलदीप की विधवा अमरजीत ने कहा कि कैटरर ने जानबूझकर गुरुद्वारे में अगस्त 2003 में आयोजित शादी में अंडायुक्त रस मलाई परोसी थी जबकि वहां सिर्फ शाकाहारी खाना परोसा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications