चीन ने कहा, दलाई लामा से न मिले अमेरिका
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति में पदाधिकारी झू वेइकन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दलाई लामा से मिलकर अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करेगा। अमेरिका का ऐसा कोई भी कदम न सिर्फ नुकसानदेह होगा बल्कि तर्कहीन होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वेइकन के हवाले से कहा, "यदि कोई देश ऐसा कदम उठाता है तो हम उसे इसका अहसास कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications