सपा ने अमर सिंह, जया प्रदा और 4 विधायकों की सदस्यता समाप्त की
मोहन सिंह ने कहा, "पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। ये सभी पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त थे।"
उन्होंने कहा, "अमर सिंह ने पार्टी के समानांतर एक संगठन खड़ा कर लिया है। वह पार्टी की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। पार्टी की जातिविहिन भावनाओं को ठेस पहुंचाकर वह पार्टी की जातिवादी छवि पेश कर रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications