कश्मीर में आँसू गैस से युवक की मौत

अल्ताफ़ हुसैन
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
भारत प्रशासित कश्मीर के श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़े जाने से एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. प्रदर्शनकारी श्रीनगर के नोवहत्ता में पुलिस पर पथराव कर रहे थे. इस दौरान एक लड़के के सिर पर आंसू गैस का गोला आकर लगा. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए.
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर में भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें आम हैं. पुलिस ने ऐसे लड़कों सूची बनाई है जो सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते हैं और वह उनकी धरपकड़ कर रही है. पिछले साल एक 14 साल के लड़के को सार्वजनिक सुरक्षा क़ानून के तहत हिरासत में लिया गया था. इस क़ानून के तहत दो साल बिना मुक़दमे के हिरासत में रखा जा सकता है.












Click it and Unblock the Notifications