श्रीलंका ने विदेशी पत्रकार का निष्कासन रद्द किया
स्विस पत्रकार केरन वेंगर द्वारा सरकारी संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंगलवार को संपन्न राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पूछे गए उनके प्रश्न के लिए एक फरवरी तक श्रीलंका छोड़ देने को कहा गया था।
केरन पर श्रीलंका की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था और सरकारी सूचना विभाग ने श्रीलंका से रिपोर्टिग करने के लिए जरूरी उनकी मीडिया आधिकारिक मान्यता रद्द कर दी थी।
मीडिया कार्यालय के अनुसार राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह केरन को उनका काम करने दें।
राजपक्षे ने मंगलवार को संपन्न राष्ट्रपति चुनावों में भारी मतों से कामयाबी हासिल की थी, लेकिन विपक्षी दलों का आरोप है कि परिणामों में हेरफेर किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications