चीन में भूकंप में एक की मौत, 11 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप का केंद्र सिचुआन प्रांत था। यहां स्थानीय समयानुसार सुबह 5.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की वजह से 100 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा।
भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव मोक्सी शहर के तीन गांवों में देखा गया।
उल्लेखनीय है कि सिचुआन प्रांत में 12 मई 2008 को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 87,000 लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications