सोपोर में गोलीबारी खत्म
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोपोर शहर स्थित एक मकान को शनिवार शाम उस वक्त घेर लिया, जब पता चला कि वहां एक प्रमुख आतंकवादी छुपा है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों ने मकान को घेरा वैसे ही आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों के जवान मलबा हटा रहे हैं।
मलबे से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड और एक लैपटॉप बरामद किया गया। माना जा रहा है कि रात मे गोलीबारी के दौरान आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications