मारन फ्रांस और जर्मनी के दौरे पर जाएंगे
मारन के अनुसार निवेश की उनकी व्यापक रणनीति में न केवल विशाल वैश्विक कपड़ा कंपनियों को और ब्रांडों को भारतीय बाजार में उनके उत्पाद बेचने के लिए राजी कराना है, बल्कि उनके वैश्विक बाजारों के लिए भारत में उनकी उत्पादन इकाइयों की स्थापना भी कराना है।
मारन के नेतृत्व में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए किया जाने वाला यह अब तक का दूसरा प्रयास है।
प्रतिनिधिमंडल में कपड़ा उद्योग की कई सारी हस्तियां शामिल होंगी। इसमें दिलीप जीवराजका (मेसर्स आलोक इंडस्ट्री), नितिन कसलीवाल (मेसर्स एसकेएनएल), नीरज सलूजा (मेसर्स सलूजा ग्रुप), हरीश अहूजा (मेसर्स शाही एक्सपोर्ट), प्रशांत अग्रवाल (मेसर्स बीआरएफएल इंटीग्रेटेड गारमेंट मैन्युफैक्च रर एंड रिटेलर) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications