महंगाई के खिलाफ भाजपा नेताओं ने रखा उपवास, बनाई मानव दीवार (लीड-1)

रामपुर में आंदोलन कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को गिरफ्तार कर लिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुबह रामपुर-दिल्ली राजमार्ग पर उतरे नकवी ने मानव दीवार बनाकर राजमार्ग जाम किया, जिसके बाद पुलिस ने नकवी सहित दर्जनों भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच हाथापाई भी हुई। शाम को नकवी सहित सभी प्रदर्शकारियों को छोड़ दिया गया।

इस दौरान नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई से निपटने में पूरी तरह से असफल रही है। सरकार का पूंजीपतियों और मुनाफाखोरों को पूरा समर्थन है, जिससे वह जनता को लूट रहे हैं। बची कसर उत्तर प्रदेश सरकार वैट व दूसरे तरह के कर लगाकर पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की निकम्मी सरकार के खिलाफ हम देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

रामपुर की तरह वाराणसी, कानपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, फैजाबाद, देविरया सहित अन्य जिलों में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महंगाई और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नीतियों के विरोध में मानव दीवार बनाकर प्रदशर्न किया। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने आईएएनएस को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने इलाहाबाद में, वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने वाराणसी में, ओम प्रकाश सिंह ने कानपुर में, हुकुम सिंह ने मुजफ्फरनगर में और उन्होंने स्वयं रायबरेली में इस पूर्व घोषित राज्यव्यापी जनआंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आज का आंदोलन 61 जिलों में किया गया। प्रदेशभर में करीब 1,000 से अधिक भाजपाइयों ने गिरफ्तारियां दी।

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर में यह जनआंदोलन एक फरवरी को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+