पचौरी पर 1.6 किलोमीटर की दूरी के लिए कार की सवारी का आरोप
समाचार पत्र 'मेल' ने रविवार को लिखा है, "जलवायु परिवर्तन वैज्ञानिक पचौरी मात्र एक मील दूर स्थित अपने कार्यालय के लिए भी कार और ड्राइवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दूसरों को वह सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की सलाह देते हैं।"
अखबार ने लिखा है, "पचौरी शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने घर से कार्यालय पैदल भी जा सकते थे, या साइकिल का इस्तेमाल कर सकते थे या फिर वह अपनी विद्युत कार का इस्तेमाल कर सकते थे।"
अखबार ने आगे लिखा है, "लेकिन इसके बदले उनके ड्राइवर ने उन्हें 45 लाख पाउंड कीमत के मकान से लिया और टोयोटा कोरोला कार में सवार होकर वह अपने कार्यालय पहुंचे।"
अखबार ने पचौरी के ड्राइवर के हवाले से लिखा है कि उनके पास कुल पांच कारें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications