मध्य प्रदेश में इस वर्ष रोपे जाएंगे 5 करोड़ बांस के पौधे
प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह ने रविवार को बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 35 लाख 23 हजार पोलीपोटेड बांस पौधे और डेढ़ वर्ष पुराने दो करोड़ 92 लाख राइजोम उपलब्ध हैं। राइजोम के रोपण में बरती जाने वाली सावधानी से वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष को बांस वर्ष मनाने के साथ यह भी व्यवस्था की जा रही है कि बांस के पौधों का रोपण हर साल हो। बांस निर्मित सामग्रियां बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसा करने का मकसद उनकी आय बढ़ाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications