पार्टी मंच पर अपनी बात उठाएं नेता : सपा
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को संवाददाताओं ने मुलायम से पूछा कि अमर सिंह को लेकर दिल्ली में पार्टी की सांसद जया प्रदा ने जो कहा कि उस पर उनका क्या कहना है, इसके जवाब में मुलायम ने तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया, फिर कान बंद करते हुए कहा, "मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा। आप लोग कोई मशीन लाइये तब सुनुंगा।"
संवाददाताओं द्वारा बहुत जोर दिये जाने पर मुलायम ने कहा, "सपा एक परिवार है, अगर समाजवादी परिवार में कोई बात होती है, तो हम बैठकर उसे सुलझा लेते हैं। अगर किसी को कोई बात कहनी है, तो वह पार्टी फोरम में आकर कहे, मीडिया में नहीं, मीडिया के जरिए मुद्दे हल नहीं होंगे।"
उधर, पार्टी के एक नवनियुक्त महासचिव राम आसरे कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, "अमर सिंह इतिहास हो चुके हैं। उनके बारे में हम सब और वक्त जाया करें, यह ठीक नहीं है।" उन्होंने जयाप्रदा को सलाह दी कि वह अमर सिंह के पक्ष में बयान देकर अनुशासनहीनता न करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications