न्यूजीलैंड में भारतीय टैक्सी चालक की चाकू घोंपकर हत्या
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने खबर दी है कि यह हादसा तड़के करीब 1.30 बजे हुआ। हीरेन मोहिनी की टैक्सी सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कहा गया है कि हीरेन को चाकू घोंपा गया है।
ऑकलैंड की को-ऑपरेटिव टैक्सी सोसायटी के अध्यक्ष इयान ग्राहम ने कहा, "आज सुबह की इस त्रासद घटना से वह बेहद दुखी हैं। इस मौके पर हमारी संवेदना और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"
उन्होंने कहा, "कंपनी इस बात को लेकर बहुत दुख और गुस्से में है कि अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कड़ी मेहनत करने वाले एक युवक के साथ इस तरह की निर्मम हिंसा की घटना हुई।"
उन्होंने कहा, "हीरेन बहुत मितभाषी, कम घुलना-मिलना पसंद करने वाला युवक था। वह अपने परिवार से बेहद प्रेम करता था और सही मायनों में पारिवारिक व्यक्ति था। वह सिर्फ अपने परिवार के लिए ईमानदारी से धन कमाने की कोशिश कर रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications