भाई से 5 माह छोटे विक्रम श्रीवास्तव सीआरपीएफ प्रमुख बने
गृह मंत्रालय के रिकार्ड के मुताबिक रमन श्रीवास्तव का जन्म 24 अक्टूबर, 1951 को हुआ था जबकि विक्रम श्रीवास्तव का जन्म ठीक चार महीने 24 दिन बाद 18 मार्च, 1952 को हुआ था। जीव विज्ञान के हिसाब से यह असंभव है और इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। दोनों भाई 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।
पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विक्रम श्रीवास्तव ने कहा, "इस मामले की छानबीन सक्षम अधिकारियों द्वारा की गई है।" श्रीवास्तव ने ए. एस. गिल का स्थान लिया है। इससे पहले वह इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस के मुखिया थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications