एसबीआई की 40,000-50,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
बैंक के अध्यक्ष ओ.पी.भट्ट ने रविवार को मुर्शिदाबाद जिले में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पूंजी जुटाना कई कारकों पर निर्भर है। पहला बाजार की स्थिति और उसके बाद यदि सरकार हमारे लिए कैपिटल इश्यू का फैसला लेती है तो इस बारे में बजटीय प्रावधान।"
उन्होंने कहा कि बैंक यह निर्णय लेगा कि अगले छह महीने से एक वर्ष के भीतर कैसे कोष जुटाना है।
एसबीआई की बैंक विहीन गांवों में शाखा खोलने की योजना के तहत एक लाखवें गांव में शाखा खुलने के मौके पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए भट्ट रविवार को मुर्शिदाबाद में थे।
उन्होंने कहा कि एसबीआई संपत्ति प्रबंधन के व्यवसाय में प्रवेश करने की तैयारी में है। इसके लिए दो विदेशी कंपनियों से वार्ता जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications