एम्स में प्रधानमंत्री की नियमित चिकित्सा जांच
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित चिकित्सा जांच की गई। साल भर पहले प्रधानमंत्री की एम्स में ही ह्दय की शल्य क्रिया की गई थी। डाक्टरों के मुताबिक इन जांचों के परिणाम सामान्य हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नियमित चिकित्सा जांच के लिए रविवार को एम्स गए थे।
प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक के. श्रीनाथ रेड्डी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "एक वर्ष पहले हुई कोरोनरी बायपास सर्जरी के मद्देनजर उनकी कई चिकित्सा जांच की गई। जांच के परिणाम सामान्य हैं।"
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री की यह सर्जरी की गई थी। सर्जरी सफल होने के बाद एक फरवरी को उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications